सिटी मैनेजर की लापरवाही से शहर नर्क में तब्दील:- पिंकी जैन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

सिटी मैनेजर प्रशांत कुमार की गैर जिम्मेदार और लापरवाही के कारण शहर के गली मोहल्ले गंदगी के कारण नर्क मे तब्दील हो रहे हैं-पिंकी जैन

कोडरमा:नगर परिषद झुमरी तिलैया, स्वच्छता विभाग के सिटी मैनेजर प्रशांत कुमार की गैर जिम्मेदार और लापरवाही के कारण शहर के गली मोहल्ले गंदगी के कारण नर्क मे तब्दील हो रहे हैं , उनके कार्यकलाप से शहर और वार्ड के लोगों में नगर परिषद के प्रति बहुत नाराजगी और गुस्सा है,
निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सिटी मैनेजर साहेब अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं बिना स्थल का निरीक्षण किए हुए हीऑफिस में बैठे-बैठे ही सभी कार्यों को करते हैं, अपने कुछ जी हुजूरी करने वाले लोगों पर मेहरबान रहते हैं, बाकी शहर के गली मोहल्लों में व्याप्त गंदगी, कूड़े कचरे और भरे हुए नाली की सफाई से उन्हें मतलब नहीं है जबकि उनका मुख्य काम शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद और दुरुस्त रखना है, पिंकी जैन ने कहा कि जानबूझकर वार्ड नंबर 10 की सफाई समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है उन्होंने कहा कि नाली सफाई एवं जनहित की अन्य समस्या के समाधान के लिए उन्होंने स्वयं नगर परिषद में जाकर 2 महीना पूर्व लिखित आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी के नाम दिया , सिटी मैनेजर और सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी लोगो को व्हाट्सएप और फोन के द्वारा बार-बार सफाई कराने के लिए सूचित किया, परंतु इन लोगों के कान में आवाज नहीं जाती है ऐसा लगता है कि यह लोग कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं पूरे जिले भर का सबसे बड़ा मेडिकल हब गौरीशंकर मोहल्ला और राजगढ़िया रोड राजेश पार्ट मोहल्ला मे लोगों के दुकान और घरों में नाली का गंदा पानी घुस रहा है परंतु जानबूझकर वार्ड में काम नहीं कराते हैं पूरे जिले भर से हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए इस रोड पर प्रतिदिन आते हैं शंकर भगवान के मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं मंदिर के बाहर रोड पर नाली का पानी महीनों से बह रहा है ,पिंकी जैन ने कहा मैं वार्ड की मजबूर जनता की ओर से नगर परिषद से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि जनहित में इस समस्या का समाधान करें, नहीं तो जनता रोड पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी, जिसके लिए नगर परिषद स्वयं जिम्मेदार होगी।

Join us on:

Leave a Comment