8 फरवरी को मनाया जाएगा उर्से गरीब नवाज

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

जयनगर: विश्व के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज का 810 वां उर्स इस वर्ष 8 फरवरी को प्रखंड के सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मनाया जाएगा. बीते बुधवार को माहे रजब का चांद मुस्लिम समुदाय के द्वारा देखा गया. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक गुरुवार को एक रजब हुई. इसी अनुसार छठी शरीफ 8 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. वक्ताओं ने बताया कि इस दिन गरीब नवाज के मौके पर लगंरख्वानी का इंतजाम एंव फातिहा ख्वानी का इंतजाम होगा. उल्लेखनीय है कि हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी जिन्हे ख्वाजा गरीब नवाज के नाम से भी जाना जाता है. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती इस्लाम धर्म के एक ऐसे महान सूफी संत रहे हैं, जिन्होंने इस्लाम के सुखे पत्ते को हरा-भरा किया.जो गरीबों के मसीहा थे खुद भूखे रहकर दूसरों को खाना खिलाते थे. बताया जाता है कि 21 मई 1230ई को पीर के दिन 6 रजब 627 हिजरी को दुनिया से पर्दा कर गये.

Join us on:

Leave a Comment