देवघर झारखंड धनंजय राणा संग राजा कुमार की रिपोर्ट
झारखंड छात्र मोर्चा देवघर के जिला सचिव भास्कर दुबे नेतृत्व में ए. एस. कॉलेज,देवघर के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सर को फूलों का गुलदस्ता देकर झारखंड छात्र मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।जिसके उपरांत जिला सचिव भास्कर दुबे ने नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सर को शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज प्रचार्य को कॉलेज में हो रही विभिन्न तरह की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनसे जल्द से जल्द समाधान करने का माँग किया ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इसके उपरांत नवनियुक्त प्रचार्य डॉ. अशोक कुमार सर ने भी आश्वाशन दिया की कॉलेज में हो रही हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मौके पर महानगर अध्यक्ष अश्विनी सिंह ए. एस. कॉलेज सचिव संतोष यादव संयुक्तसचिव आशीष कुमार केशरी एवं पवन कुमार, अभय पांडे, पियूष मंडन, अभिषेक मिश्रा आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।




