अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिले के सभी प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

दुमका

उपायुक्त ने जिले में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि के मद्देनज़र तथा भविष्य में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं नियंत्रण करने हेतु जिले के सभी प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया है।कहा कि प्रतिष्ठानों के संचालक,मालिक अपने प्रतिष्ठान,दुकान,शॉपिंग मॉल के मुख्य द्वार पर सड़क की ओर उच्च स्तर का (एच डी) सीसीटीवी कैमरा लगाएं एवं उनके डीवीआर में 30 दिनों तक का (24×7) निर्वाध वीडियो फुटेज सुरक्षित करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।साथ ही बाहरी कैमरे के डीवीआर के फीड को जिला कम्पोजित कंट्रोल रूम को निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करायें।

कहा कि सभी प्रतिष्ठानों के मालिक/संचालक यथाशीघ्र अपने स्तर से अपने प्रतिष्ठानों के आस-पास,सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करेंगे ताकि लोगों के जान-माल की क्षति न हो एवं दुमका शहर में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।
उपायुक्त ने जिले के सभी प्रतिष्ठानों के साथ साथ अध्यक्ष/सचिव,जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स, दुमका,फुटकर/थोक विक्रेता दुकानदार संघ, सोना-चांदी व्यवसायी संघ को आदेश की कॉपी भेजी है।

Join us on:

Leave a Comment