सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
बहुचर्चित महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक बार फिर चौथी बार साहिबगंज पहुंची है। इससे पहले सीबीआई की टीम पिछले 23 नवंबर को आयी थी,3 दिनों की जांच पड़ताल कर 26 नवंबर 2021 को वापस लौट गई थी। इसके बाद एक बार फिर आज सीबीआई की टीम फिर वापस आयी है। सीबीआई इंस्पेक्टर जीके अंशु के नेतृत्व के पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो सदस्यीय टीम साहिबगंज आयी है। मगर इस बार टीम के एक सदस्य को बदल दिया गया है। ध्यान रहे कि महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की की मौत के मामले के बाद पहली बार पिछले 9 सितंबर 2021 को सीबीआई की टीम साहिबगंज आयी थी।मामले से संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद 16 वें दिन 24 सितंबर 2021 को वापस लौट गयी थी। इसके 4 दिनों बाद ही फिर वापस आयी सीबीआई की टीम पिछले 8 अक्टूबर 2021 को मेडिकल बोर्ड से पूछताछ के बाद फिर वापस लौट गयी थी।इसके बाद 46 दिन बाद तीसरी बार 23 नवंबर 2021 को फिर से साहिबगंज आयी थी और 26 नवंबर को वापस लौट गयी थी। इसके ठीक 66 दिन बाद आज एक बार फिर सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची है।




