धीरज शर्मा की रिपोर्ट
पूर्व राज्य सचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड पवन शर्मा के निधन पर भाकपा-माले के नेताओं – कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भागलपुर में देर रात यह दुखद समाचार पार्टी कार्यकर्ताओं को मिला। पटना में इलाज के दौरान कल 30 जनवरी को उनका निधन हो गया। ये जानकर पार्टी कतार स्तब्ध रह गया। भागलपुर में कॉमरेड पवन शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने व उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाकपा-माले के प्रमुख नेता - कार्यकर्ता आज स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में जुटे। कामरेड पवन शर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर इन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य कामरेड एस. के. शर्मा ने मौके पर गहरा शोक जाहिर करते हुए उनके जीवन व संघर्ष की विस्तृत चर्चा कर उनकी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि कामरेड पवन शर्मा के निधन से पार्टी व समस्त वाम- जनवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपना सारा जीवन जनता के हक - अधिकारों की रक्षा के संघर्षों को अर्पित कर दिया। नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि उनका संघर्ष व उनकी सीखें हम सब लिए प्रेरणा बनी रहेगी और वे हमारी यादों में सदा जिंदा रहेंगे। शोक-श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सचिव कॉमरेड विष्णु कुमार मंडल ने की। कार्यक्रम में राज्य कमिटी सदस्य एस.के. शर्मा, नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नगर कमिटी सदस्य अमर कुमार, दीपक कुमार, मो. छोटू, सुनील कुमार गुप्ता, शिव कुमार यादव, करण कुमार, नीरज कुमार सिंह आदि शामिल हुए। दूसरी ओर भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, जिला कमिटी सदस्य रेणु देवी, निवर्तमान नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, नगर कमिटी सदस्य सुभाष कुमार, चंचल पंडित व प्रवीण कुमार पंकज, लल्लू ठाकुर आदि ने भी कामरेड पवन शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।




