सर्वसम्मति से मृत्युंजय बने मुखिया संघ के अध्यक्ष तो, प्रवीण सचिव!

SHARE:

शंखनाद ब्यूरो बांका

बांका जिला के रजौन प्रखंड में रविवार को रजौन स्थित विवाह भवन स्थल पर मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जहां मजगांय डरपा के मुखिया मृत्युंजय कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। तो ओडहारा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, और राजाबर पंचायत की मुखिया बबीता देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उपाध्यक्ष के रूप में भवानीपुर कठौन पंचायत के मुखिया मनोज कुमार दास को चुना गया। वहीं धौनी बामदेव की मुखिया अनुपम कुमारी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। मालूम हो कि इस बैठक में 18 पंचायत में से 14 पंचायत के मुखिया उपस्थित रहे। जबकि अध्यक्ष घोषित होने के बाद मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को जोर देने के लिए भी यह बैठक रखा गया था। और सभी लोगों ने समर्थन भी किया। इधर सचिव प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि बैठक संपन्न के बाद सभी प्रतिनिधि ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करने का प्रण भी लिया। और उम्मीद है रजौन प्रखंड में विकास की नई गाथा दिखेगी! वही इस अवसर पर सनझा श्यामपुर के मुखिया परशुराम मंडल, नवादा खरौनी की मुखिया आरती देवी, खैरा पंचायत की मुखिया रानी देवी, सिंहनान पंचायत के रविंद्र वर्मा समेत 14 पंचायत के मुखिया सहित प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment