रानीश्वर के बालू घाटों से बेरोकटोक जारी है बालू का उत्खनन एवं परिवहन

SHARE:

शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा काठीकुंड के रास्ते धड़ल्ले से किया जा रहा है बालू का अवैध कारोबार

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते ट्रकों द्वारा बालू का अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी है जिसमें बरमसिया के निकट कुछ युवकों द्वारा ट्रकों से राशि की वसूली की जाती है वह किसके लिए की जाती है यह बोलने वाला कोई नहीं। मिली जानकारी के अनुसार रानीश्वर थाना क्षेत्र के नदी घाटों से ट्रकों पर बालू लादकर आसन बनी कदमा बरमसिया के रास्ते कर्माटांड़ मुकदमा होते हुए काठी कुंड के रास्ते बालू का निर्यात बालू माफिया द्वारा किया जा रहा है,जिसे पकड़ने वाला कोई नहीं है| स्थानीय प्रशासन इस कार्य से अपने को अनजान बताता है जबकि सरकार एवं जिला प्रशासन के आदेश का हवाला देते हुए बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया जाता है|उसमें भी आदमी पहचान कर ट्रैक्टर की जब्ती की जाती है| वर्चस्व वाले व्यक्ति के ट्रैक्टर को छोड़ दिया जाता है। 30 दिसंबर 2021 को अंचल अधिकारी राजू कमल ने देर शाम पुलिस बल के साथ चाय पानी मोड़ के निकट से दो बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि पकड़े गए दोनों चालकों को छोड़ दिया| जिसमें अंचल अधिकारी द्वारा बताया गया कि पकड़े गए दोनों बालू लदे ट्रैक्टरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी दुमका एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को पत्र लिखा गया है| उन अधिकारियों से आदेश प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी| ट्रकों द्वारा बालू के अवैध परिवहन किए जाने के संबंध में अंचलाधिकारी शिकारीपाड़ा एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह अपने को अनभिज्ञ बताते हैं, जबकि बरमसिया में पुलिस के एसपीओ द्वारा ही ट्रकों से राशि वसूल की जाती है और उन्हें जिस रास्ते जाना हो बालू का परिवहन करते हैं| क्योंकि उन्हें पकड़ने वाला कोई नहीं है |आखिर वह कौन शक्तिशाली व्यक्ति है जो इस तरह बालू का अवैध परिवहन करता है और प्रशासन उसे पकड़ने की तो बात दूर इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैंl

Join us on:

Leave a Comment