ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
सेवानिवृत शिक्षिका ने लगाया ग्रेड पे मामले में जांचकर्ता पर एकतरफा जांच करने का आरोप
रानीश्वर(दुमका)
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के जनता दरबार मे शुक्रवार को सेवा निवृत शिक्षिका भारती चट्टोपाध्याय ने आवेदन देकर आदर्श मध्य विद्यालय रानिबहाल के प्रधान अध्यापक दामोदर प्रसाद साह के ग्रेड पे प्रोन्नति के मामले की जांचकर्ता के द्बारा एकतरफा जांच करने का आरोप लगाया हैं ।भारती ने दिनांक 29-12-2021 को उपायुक्त दुमका को आबेदन देकर बताया था कि दामोदर को प्रधान अध्यापक सह निकासी एवं ब्यन पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति देने के बाद उसने इग्नू निर्गत प्रमाण पत्र दिखाया हैं ।जबकि प्रोन्नति के एक दशक के बाद श्री साह अपना योग्यता प्रमाण पत्र समर्पित नही कर पाए हैं ।जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्रांक 83 दिनांक 07-01 2021 में उसका जिक्र हैं ।प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही करने पर श्री साह को रानीग्राम मध्य विद्यालय के प्रधान अध्यापक सह निकासी एवं ब्यन पदाधिकारी के पद से हटा कर मध्य विद्यालय रानिबहाल के गैर निकासी एवं ब्यन पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया हैं, परन्तु आज भी श्री साह को ग्रेड पे भुगतान हो रहा है । उपायुक्त दुमका के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले की जांच की हैं ।भारती ने उस जांच को एक तरफा बताया हैं ,साथ ही जांच में उनका पक्ष नहीं जानने का आरोप लगाया हैं । शिकायत है कि श्री साह का उत्तीर्ण तिथि यदि 2 मार्च 2009 हैं तो एक दशक तक उसने बिभाग के सामने उस प्रमाण पत्र को प्रस्तुत क्यों नहीं किया था ।भारती ने मार्च 2009 को निर्गत प्रमाण पत्र को 2021 को जमा करने के मामले की जांच कराने का आग्रह किया हैं ।




