नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा शहर के मिर्जापुर मोहल्ले में एक निजी कोचिंग में कुछ युवाओं ने अचानक फायरिंग कर दहशत का माहौल कायम कर दिया। मिर्जापुर मुसहरी के समीप अमित आर्ट्स क्लासेस पर आज कुछ युवकों ने अचानक गोलीबारी कर दी। गोलीबारी किया पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर कोचिंग के समीप दो गोली के खोखा को भी बरामद किया है। कोचिंग संस्था के संचालक ने बताया कि वह कुछ जरूरी नोट्स देने के लिए अपने छात्रों को बुलाए थे। उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचकर उनसे बदतमीजी करने लगे और बाद में गोलीबारी कर वहां से फरार हो गए। संचालक ने बताया कि सभी युवक मिर्जापुर मुसहरी के ही रहने वाले हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।




