:- सोनी पांडेय
1 फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू ,जिला में 54 परीक्षा केंद्र बनाये गए है ,परीक्षा में परीक्षार्थी जूता और मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर जा सकेंगे,कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने को लेकर हुई बैठक।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने को लेकर समाहरणालय अवस्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में एसडीओ सदर स्पर्श गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी उपस्थित रही। वही इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2022 तक चलेगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर दरभंगा जिला में कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आयोजित होने वाली वर्ष 2022 के इंटरमीडिएट की परीक्षा में परीक्षार्थी जूता और मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर जा सकेंगे।
वही आयोजित इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा स्पर्श गुप्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा विभा कुमारी ने कहा की बैठक में सभी केंद्र अधीक्षक और संबंधित लोगों को कहा गया है कि किसी भी हाल में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा को संपन्न करें कहीं से भी किसी भी तरह का कोई दिक्कत या गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। परीक्षा पूर्व सभी तैयारी कर लिया जाएगा।
बाइट
1, स्पर्श गुप्ता,सदर एसडीओ ,दरभंगा
2,विभा कुमारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी




