पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के फाइनल मुकाबले में माजिद वारियर्स ने आयन ब्रदर्स को हराया

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक सोरेन ने विजेता टीम को नगद एवं ट्राफी देकर किया सम्मानित

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया पंचायत में चल रहे पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन का फाइनल मुकाबला आयन ब्रदर्स वर्सेस माजिद वॉरियर्स के बीच खेला गया| जिसमें माजिद वारियर्स ने आयन ब्रदर्स को हराकर पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्जे कर लिया|इससे पहले टॉस जीतकर आयन ब्रदर्स ने बल्लेबाजी करते हुए अख्तर हुसैन 41,शुभम सिंह 10 ,राजीव रंजन 20 के दम पर 15 ओवरों मे 10 विकेट पर 127 रन बनाया|जवाबी पारी खेलने उतरी माजिद वारियर्स ने आशीष भंडारी 33 और रिंकू दत्ता 42 संतोष 20 रन के दम पर 14 ओवरों मे 7 विकेट पर 128 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया|मुख्य अतिथि जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य आलोक सोरेन ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 20000 एवम बरमसिया के मुखिया ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी और 15000 देकर सम्मानित किया| फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक भंडारी और टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज नजरुल अंसारी को कप देकर सम्मानित किया गया|

Join us on:

Leave a Comment