डेंटल क्लिनिक में लगी आग, लाखों का नुकसान!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में डेंटल क्लिनिक में आग लगने से लाखों रुपया की आधुनिक मशीन जलकर राख

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में आज एक निजी डेंटल क्लिनिक के तकरीबन चार लाख के उपकरण आग में जलकर खाक हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौक के समीप डॉ रूपम कुमारी के क्लीनिक की है । बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम डॉ रूपम कुमारी अपने प्रतिष्ठान को बंद कर वापस अपने घर गए थे लेकिन आज जब तकरीबन 10:00 बजे उनके कर्मचारी क्लीनिक पर आए और जैसे ही उन्होंने क्लिनिक को खोला तो अंदर सारा उपकरण जलकर खाक हो चुका था । अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो रहा हो पाया है कि आग लगने का मुख्य कारण क्या है ,क्योंकि बिजली भी सुचारू रूप से चल रही है। फिलहाल पीड़ित चिकित्सक के द्वारा नगर थाने में आग लगने की सूचना दी गई है।
बाइट- रूपम कुमारी – चिकित्सक

Join us on:

Leave a Comment