शंखनाद संवाददाता
काठीकुंड(दुमका)
झारखंड सरकार के द्वारा पारा शिक्षकों को सहायक अध्यापक व 60 वर्ष तक स्थायी सेवा देने के निर्णय को लेकर पारा शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ काठीकुंड के द्वारा सरकार के निर्णय पर शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया है। संघ के जिला सचिव दुर्गा चरण पाल, प्रखंड अध्यक्ष रोबिन मंडल, शमसूल अंसारी ने बताया कि 19 जनवरी 2022 को झारखंड के 62000 पारा शिक्षकों का भविष्य सुधारने का काम माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं माननीय शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने किया है| पारा शिक्षक लगभग 18 वर्षों से झारखंड के कोने कोने में शिक्षा का दीप जला रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो वादा किया वो पूरा किया है|मुख्यमंत्री ने पारा शिक्षकों की सेवा 60 साल तक स्थायी कर पारा शिक्षकों का भविष्य सुधारने का काम किया है। प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों में खुशी का माहोल हैं । पारा शिक्षक संघ ने पूर्णत:विश्वास के साथ झारखंड के महागठबंधन की सरकार के सारे विधायकों को झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ काठीकुंड की ओर से आभार प्रकट किया हैं। सरकार ने पारा शिक्षक को नया नाम सहायक अध्यापक दिया है।




