धीरज शर्मा की रिपोर्ट
दूसरे दिन भी जारी रहा 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का धरना!
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आये दिन विरोध प्रदर्शन हड़ताल व रैलियों का दौर चलता रहता है। कभी छात्र उग्र होते दिखते हैं तो कभी कर्मचारी तो कभी अधिकारी। कभी कॉपी को लेकर कभी वेतन को लेकर तो कभी नामांकन को लेकर मुद्दाए चलती रहती है। इसी कड़ी में बुधवार को दूसरे दिन भी तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के निर्णय के आलोक में कर्मचारी ने विभिन्न मांगों को तथा स्थानीय भागलपुर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय महासंघ के निर्णय के आलोक में कर्मचारी महासंघ ने विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब हो कि प्रदर्शनकारियों का कहना हुआ कि बिहार सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन अगर इन मांगों पर ध्यान नहीं देंगे तो भागलपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी अपने क्षेत्र के सभी सदस्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा 1 फरवरी से 4 फरवरी तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे, फिर भी हमारी मांगे नहीं मानी गई तो अनवरत निश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।




