जहरीली शराब कांड के पीड़ित परिजनों से मिलने पहुँचे नागमणि

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा मंगलवार को बिहारशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार शरीफ के छोटी पहाड़ी में हुए जहरीली शराब कांड में मृतकों के आश्रितों से मुलाकात किया और उन्हें सांत्वना दिया इस दौरान पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार सरकार अगर चाह ले तो एक पत्ता भी नहीं हिल सकता, एक बूंद शराब भी नहीं आ सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सठिया चुके हैं। 15 साल का शासन विकास और सुधार के लिए काफी बड़ा समय होता है। लेकिन नितीश कुमार के कार्यकाल का 16 वां साल बीत रहा है लेकिन अभी तक वह कोई ठोस फैसला नहीं ले पा रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों के गर्दन काटने का काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि जहरीली शराब कांड में अब तक मृतकों की संख्या 13 तक पहुंच गई है इस जहरीली शराब कांड के बाद लगातार राजनीतिक गलियारों में सियासत गरम हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें