सीओ पर यौन शोषण आरोप, युवती भी गई जेल!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

:- बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर अंचलाधिकारी के गाड़ी जलने के मामले में पहली बार पुलिस का बयान सामने आया है।बख्तियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंचलाधिकारी के लिखित बयान पर आरोपी लड़की को जेल भेज दिया गया है ,वहीं लड़की के बयान पर पुलिस ने शादी का झाँसा देकर यौन शोषण का मामला किया सीओ के ऊपर भी दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सत्यता पाई जाने पर अंचलाधिकारी पर भी कार्यवाही किया जायेगा।
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर अंचलाधिकारी के गाड़ी में आग लगने के मामले में आरोपित लड़की की कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया के सामने ही चिल्लाने लगी कि अंचलाधिकारी ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया।अंचलाधिकारी रघुबीर प्रसाद के कहने पर ही वो बख्तियारपुर आई थी। उक्त लड़की गाड़ी जलाने के मामले को झूठा आरोप बता रही है। वो अंचलाधिकारी से अपना सालों पुराना संबंध भी बता रही है । लड़की का कहना है कि यौन शोषण से सम्बंधित सुबूत उसके मोबाइल में थे जिसे सीओ ने मारपीट कर छीन लिया है।
लड़की ने भी अंचलाधिकारी मामला दर्ज करवाया है। कुल मिलाकर इस घटना में गहरी साजिश नजर आ रही है, जिसकी कलई निष्पक्ष जाँच के बाद ही खुलेगा।

बाइट__मुकेश कुमार वर्मा(sho bakhtiyarpur

Join us on:

Leave a Comment