आपसी विवाद में गोलीबारी, दो व्यक्ति को लगी गोली!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा में वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में कई राउंड गोली चली है। इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी। जिसके बाद दोनों को आनन-फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को पावापुरी रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रहुई थाना क्षेत्र के निजाम बीघा गांव में शनिवार को ही बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ। जिसके बाद शनिवार को भी कई राउंड गोलियां चली।रविवार को फिर से इसी विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई थी। बदमाशों ने तड़के सुबह आग ताप रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गांव के शंभू यादव और अजय यादव को गोली लगी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें भी गांव के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद चली आ रही थी। बदमाशों ने इसका भी खुन्नस निकाला।

Join us on:

Leave a Comment