पंकज कुमार ठाकुर
गुस्ताखी माफ!
घुमंतू बाबा
इन दिनों कोरोना के नए वेरिएंट से लोग दहशत में है। साहब लाजमी है पुलिस वाले भी आदमी है।ऐसे में जिला से बड़े साहब का आदेश हुआ है हर प्रखंड के पुलिस अधिकारियों को जितने भी फरार वारंटी हैं। उन्हें किसी भी हालत में गिरफ्तार किया जाए। ऐसे में गिरफ्तार अपराधियों का कोरोना टेस्ट कराने शुक्रवार को रजौन पुलिस साथ पहुंची। जहां एक पुलिसकर्मी दूसरे को देख के कहते हैं। अरे मास्कबा पहन लीजिए, मालूम नहीं है नायिका आ गया है नरपिचासबा हई जान थोड़ी लेता है, सर्दी खांसी ओकता देता है। ऐसे में आप हूं फस जाइएगा, और हमरो लपेट लीजिएगा, चलिए साहब डरना तो चाहिए ही नरपिचासबा से ताकि यह सदा के लिए गायब ही हो जाए।




