रानीश्वर में समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने में की जा रही है मनमानी

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

प्रति क्विंटल दस किलो धान काट लेने के विरोध में किसानों ने बैठक कर जताया विरोध

लैम्प्स प्रबंधक एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पर लगाया राइस मिल से सांठगांठ का आरोप

रानीश्वर(दुमका)

समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने को मामले में रानीश्वर में जमकर अनियमितता बरती जा रही हैं । मामले में शनिवार को रानीश्वर बाजार के राईस मिल के पास सैकड़ों किसानों ने बैठक कर विरोध जताया हैं ।बिद्युत घोष के अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी किसानों ने बताया कि सादीपुर लैम्प्स के सहायक प्रबंधक मनोतोष गोराई ,पाथरा लैम्पस के सुभाष दास, सुखजोड़ा लैम्पस के श्रीकांत घोष, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल रानीश्वर राईस मिल के मालिक सांठगांठ कर किसानों से धान क्रय करने के समय वजन कम दिखा रहे हैं । किसानों को धान वजन करने से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराया जा रहा हैं । बाहन से धान लेकर सहायक प्रवंधक के कहने पर मिल पंहुचने पर अनाबश्यक दो दिन गाड़ी रोक कर रख देते हैं । बैठक में किसानों ने बीसीओ अशोक के उपर किसानों से जानकारी मांगने पर अभद्र ब्याबहार करने का आरोप लगाया गया हैं ।बैठक में सुखजोड़ा ,पाथरा एवं सादीपुर पंचायत के सैकड़ों किसान मौजूद थे।बैठक में मनोज मंडल, गुरुदयाल मंडल चंदन चटर्जी नव कुमार घोष , दीनबंधु घोष, बिश्वनाथ घोष ,विश्वजीत सरकार , पांचू देव राउत ,बिबेकानंद घोष , योगानंद सरकार कार्तिक घोष जयदेव मलिक मौजूद थे ।किसानों ने धान वजन के नामपर यहां गरीब किसानों को ठगने के विरुद्ध उपायुक्त से मिलकर गुहार लगाने का मन बना लिया हैं ।

Join us on:

Leave a Comment