विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल नवादा में लगा कोविड टीका

SHARE:

संवाद सूत्र शंखनाद

डोमचांच (कोडरमा): प्रखंड अंतर्गत नवादा चौक स्थित धरगांव मे विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल में दिन शनिवार को कोविड-19 प्रतिरोधक दवा कोवैक्सीन से टीकाकरण किया गया। इसमें कुल 60 बच्चों का टीकाकरण संपन्न हुआ जबकि 11 बच्चे इसलिए बिना वैक्सीनेशन के लौट गए क्योंकि दवा के एक फाइल में 20 बच्चों के लिए वैक्सीन मौजूद होता है. जबकि अंत में बच्चों की संख्या केवल 11 थी। वैक्सीनेशन कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक चला। बच्चों एवं अभिभावकों में टीकाकरण के प्रति खासा उत्साह देखा गया। विद्यालय बंद रहने के कारण लगभग 40 बच्चे मौके पर उपस्थित नहीं हो सके एवं टीकाकरण से वंचित रह गए। हालांकि मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एवं वर्चुअल ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से पिछले 3 दिनों से लगातार प्रयास किया गया बावजूद इसके यह व्यापक रूप से प्रभावशाली नहीं हो पाया। लड़कों के अपेक्षा लड़कियों ने इस टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में मेडिकल टीम के एएनएम कुसुम कुमारी के द्वारा टीकाकरण किया गया जब कि कंप्यूटर ऑपरेटर का काम बबलू कुमार पंडित ने किया। मौके पर बच्चों के नाम विवरणिका को लिखने के लिए तेजस्विनी परियोजना के उषा कुमारी संकुल समन्वयक पुरनाडीह एवं उर्मिला देवी युवा उत्प्रेरक मौजूद थे। जिन्होंने विद्यार्थियों के शंका का समाधान भी किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश मेहता ने उपस्थित बच्चों को कोविड-19 से बच बचाव के विभिन्न उपाय एवं टीकाकरण के लाभ के सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। टीकाकरण का यह कार्यक्रम कोविड-19 अनुरूप व्यवहार के अनुपालन के साथ संपन्न हुआ। मौके पर उपेंद्र यादव, खुश लाल साव, मंजू देवी, गिरधारी यादव आदि अभिभावक मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार, अमित कुमार पंडित, पंकज कुमार गुप्ता, सुमन सिन्हा, संध्या मेहता आदि ने भरपूर सहयोग किया।

Join us on:

Leave a Comment