धीरज शर्मा की रिपोर्ट
अपने पति के खाने में जहर डालकर मारने का किया गया था प्रयास!
भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजद नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
फरवरी 2018 में घरेलू विवाद में राजद की महिला जिलाध्यक्ष ने पति बाजेश कुमार सिंह को खाध पदार्थ में सल्फास मिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। जिस पर राजद महिला नेत्री नीशु सिंह के पति बाजेश ने निवर्तमान डीआईजी विकास वैभव को लिखित शिकायत की गयी थी और नेत्री की बेटी के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था। इनके पति द्वारा निवर्तमान एसएसपी आशीष भारती से भी गुहार लगाई गई थी। निवर्तमान एसएसपी द्वारा जाँच में मामला सही पाया गया। बकायदा इसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। बीते 1 साल से पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। पति द्वारा पुलिस पर लगातार गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा था। नए एसएसपी बाबूराम के आने के बाद उन्होंने त्वरित मामले की जांच की और राजद नेत्री निशु सिंह की गिरफ्तारी का आदेश दे दिया। वही शानिवार को पुलिस ने राजद नेत्री को गिरफ्तार कर मेडिकल व कोविड जाँच करवा कर न्यायालय में पेश किया।
पति बाजेश ने बताया कि फरवरी 2018 का मामला है। एक दिन मेरी पत्नी हमको खाना दी तो मेरी बेटी बोली पापा खाना मत खाइये इसमें कुछ मिलाया गया है तो मैने नही खाया पत्नि से पूछने पर बताई की जोंक की दवाई बेंडिप्ल्स है। जब फोरेंसिक जाँच करवाया तो सल्फॉस निकला। पति बाजेश ने कहा कि वो महिला दबंग है। बेटा और बेटी भी है उसके लिए हम ही सब कुछ हैं।




