जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस चला रही है कॉम्बिंग ऑपेरशन!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के छोटी पहाड़ी मोहल्ले में शराब पीने से 4 लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और नालंदा एसपी अशोक मिश्रा पहुंचे। वही नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभुबीघा में दो और सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के छोटी पहाड़ी में चार लोगों की मौत शराब पीने से हो गई है। ताजा समाचार लिखे जाने तक कुल 6 लोगो की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि घटनास्थल पर पहुंचकर डीएम व एसपी ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तीन लोगों की मौत की बात अन्य कारणों से होने की कही है और 2 लोगों इलाज चल रहा है। डीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत के पीछे वजह क्या रही होगी। खैर बजह चाहे जो भी हो इस घटना के बाद प्रशासन इस मामले से पूरी तरह से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को लेते हुए छोटी पहाड़ी इलाके के 4 हिस्सों में बांटकर शराब माफियाओं के विरुद्ध कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो लोग भी होंगे उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटनास्थल पर कई थाना के थानाध्यक्ष और सुरक्षाकर्मियों को तैनाती की गई है फिलहाल इलाके में कमिंग ऑपरेशन चल रहा है। मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।

Join us on:

Leave a Comment