प्रेमशंकर पाठक की रिपोर्ट
नाला(जामताड़ा)
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में उत्साह व्याप्त है। पर्व के दिन प्रातः लोगों ने नदी, तालाब सहित अन्य जलस्रोतों पर स्नान किया। अपेक्षाकृत कम ठंड रहने पर महेशमुंडा स्थित अजय नदी घाट, कुरुली नदी, शीला नदी सहित विभिन्न तालाबों में लोगों ने जलस्रोतों पर मकर स्नान का जमकर लुत्फ उठाया। तत्पश्चात घरों में तील, मुढ़़ी, चुड़ा एवं के तिल से बना लड्डु खाकर मकर संक्रांति मनाया। वहीं बंगाली समुदाय के लोग अपने घरों में तिल पीठा खाया तथा अपने परिचित एवं मित्रों को भी खिलाया। पर्व के दिन प्रखंड के देवलेश्वर मंदिर परिसर में भी स्नान करने हेतु श्रद्धालुओं पहुंचे। मंदिर परिसर के समीप स्थित जलकुंड में स्नान कर मंदिर में दर्शन-पूजन आदि कर परिवार की समृद्धि एवं कुशलता की कामना की। मकर संक्रांति के दिन सुबह चुड़ा-दही एवं तिलकुट लड्डु के बाद रात को विशेष रूप से लोगों ने खिचड़ी खाकर मकर संक्रांति पर्व को मनाया। गौरतलब है कि शनिवार को भी मकर संक्रांति मनाया जाएगा।




