मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में पूजा अर्चना

SHARE:

शोभाराम पंडा की रिपोर्ट

श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ के पवित्र शिवगंगा सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

बासुकीनाथ (दुमका)

आज शुक्रवार को फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में मकर सक्रांति के पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया पूजा – अर्चना की|मन्दिर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड गाईड लाइन्स के तहत श्रद्धालुओं को मन्दिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना कराया। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। बासुकीनाथ में मकर संक्रांति के दिन लगने वाले मेले एवं श्रद्धालुओं की उमड़ने वाले भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार बासुकीनाथ मन्दिर,सिंहद्वार, पार्वती मन्दिर एवं बासुकीनाथ मन्दिर के तरफ आने वाले सभी रास्तों से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। मकर संक्रांति के दिन ठंड के बावजूद भी दर्जनों श्रद्धालुओं ने बासुकीनाथ के पवित्र शिवगंगा सरोवर में आस्था की डुबकी लगाया। मकर संक्रांति को लेकर बासुकीनाथ के नगर वासियों ने भी पूजा अर्चना किया और तिल से बने सामग्रियों को बाबा बासुकीनाथ को श्रद्धा – भक्ति से अर्पण किया ।

Join us on:

Leave a Comment