अवैध बालू खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 19 लोग गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा

मोकामा पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रुप से मेकरा गंगा घाट किनारे छापामारी कर गंगा नदी से सफेद बालू की ढुलाई करने के आरोप में उन्नीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया. खनन विभाग के अधिकारियों ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गंगा नदी में धावा बोल दिया. उस वक्त सभी लोग दो बड़े नौका से सफेद बालू की ढुलाई करते रंगे हाथ दबोचे गए. उल्लेखनीय है कि मेकरा गंगा नदी से बालू की खुदाई नहीं होती है. लेकिन एक बड़े गिरोह के संरक्षण में सफेद बालू की कटाई और ढुलाई का गोरख धंधा फल- फूल रहा है. पुलिस के अनुसार इस मामले में फरार मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है.

Join us on:

Leave a Comment