भागलपुर:- घर में घुसकर राजमिस्त्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में अपराधियों ने एक राजमिस्त्री के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी इस घटना में राजमिस्त्री रंजीत तांती गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली उनके हाथ और पैर में लगी है जानकारी के अनुसार, रंजीत तांती अपराधी के घर के बगल में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां कुछ अपराधी पहुंचे और उन्हें काम बंद करने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया
विवाद बढ़ने पर रंजीत तांती अपराधियों के डर से अपने घर के अंदर चले गए आरोप है कि इसके बाद अपराधी उनका पीछा करते हुए घर में घुस गए और उन पर गोलियां चला दीं अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से रंजीत तांती घायल होकर गिर पड़े फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजमिस्त्री को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत काम बंद कराने को लेकर हुए विवाद से हुई थी हालांकि, फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है

Join us on: