रिपोर्ट – शाहिद रजा!
शिवहर में दुर्गा पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा टलते-टलते बचा। नवाब हाई स्कूल के पास चिकनौटा जाने वाली सड़क के ढलान पर ‘नवयुवक दुर्गा पूजा समिति चिकनौता’ की कलश शोभा यात्रा के दौरान जलबोझी से लौट रहा एक रथ अचानक
अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। बताया जा रहा है कि रथ का ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
इस हादसे में रूपलाल महतो के दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए हैं। सभी घायलों को तुरंत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अनंत कुमार, एसडीपीओ अनूशील कुमार और नगर सभापति राजनंदन सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपनी देखरेख में सभी का तत्परता से इलाज करवाया। प्रशासन की सक्रियता के चलते स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल रूपलाल महतो का इलाज अभी भी जारी है।




