औरंगाबाद- पुलिसकर्मी और एक कार चालक के बीच हुई हिंसक हाथापाई, वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के भुखरुआ मोड़ पर पुलिसकर्मी और एक कार चालक के बीच हुई हिंसक हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताई जा रही है, जहां ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान और कार चालक के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चले

जानकारी के अनुसार, दाउदनगर चौक पर होमगार्ड के जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात थे। इसी दौरान एक कार चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने लगा। ड्यूटी पर तैनात जवान ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने ध्यान नहीं दिया और गाड़ी आगे बढ़ाता रहा। इस पर गुस्साए जवान ने कार पर डंडा मार दिया। डंडा लगते ही कार चालक आपा खो बैठा और गाड़ी से उतरकर जवान के साथ मारपीट करने लगा। इसके जवाब में जवान ने भी हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कराया।

Join us on: