पटना- गाँधी मैदान में 11 से 21 अक्टूबर तक होगा भव्य श्री रामलीला महोत्सव!

SHARE:

पटना से अमित कुमार रिपोर्ट!

हेडलाइन : पटना में 11 से 21 अक्टूबर तक होगा भव्य श्री रामलीला महोत्सव, 90 फीट का रावण और साउथ-राजस्थानी थीम होंगे आकर्षण


पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 11 से 21 अक्टूबर तक श्री रामलीला महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस बार की रामलीला कई मायनों में खास होने वाली है। दिल्ली के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कला संगम के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे, तो वहीं एलईडी स्क्रीन और स्पेशल इफेक्ट्स से इसे और भी जीवंत बनाया जाएगा।


11 अक्टूबर को शाम 4 बजे महोत्सव का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। 15 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रामलीला का मंचन होगा, जबकि 21 अक्टूबर को शाम 6 बजे भरत मिलाप के साथ महोत्सव का समापन होगा।


इस बार के महोत्सव में पुतले आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। रावण का 90 फीट, मेघनाथ का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया जाएगा। इन पुतलों को साउथ इंडियन स्टाइल और राजस्थानी थीम पर तैयार किया जाएगा। रावण के पुतले के लिए ढांचा मणिपुर से मंगाया जा रहा है, जबकि पुतलों का निर्माण आगरा के अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन आठ लोगों की टीम एक साथ भव्य आतिशबाजी करेगी। पटना में पहली बार रामलीला में इस तकनीक का प्रयोग होगा। साथ ही महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को मां पटन देवी के विग्रह के दर्शन और पूजन का भी अवसर मिलेगा।

Join us on: