बाढ़- युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों का गंभीर आरोप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ के दाहौर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति घरेलू काम के लिए संजीत कुमार को अपने घर बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद जब युवक उस व्यक्ति के घर से बाहर निकला, तो वह घर के सामने गिरा हुआ मिला।
युवक के गिरने की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों के अनुसार, रास्ते में ई-रिक्शा चालक ने युवक को मृत बताया। हालांकि, परिजन उसे लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को वापस दाहौर गांव लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई और परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की भी सूचना है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर परिजनों के आरोपों की जांच और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

. बाइट – परिजन

Join us on:

और पढ़ें