रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार में 8 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पटना में शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए एनडीए के दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार नीरज कुमार और पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर एनडीए के बड़े नेता मौजूद रहे। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई नेता एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे।
नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नीरज कुमार और नवल किशोर यादव के समर्थन में मौजूद रहे।



