पटना- फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


दानापुर थाना पुलिस ने फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला दानापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 544/26 से जुड़ा है।


ठगी का तरीका यह था कि आवेदकों से रुपये लेकर उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर दिए गए थे। पीड़ितों को दानापुर MES, रांची, दुर्गापुर और दिल्ली में जॉइनिंग के लिए भेजा गया, जहाँ सभी जॉइनिंग लेटर फर्जी पाए गए।

पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के सहयोग से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकिशोर शाह उर्फ राघवेंद्र कुमार, पिता नागेंद्र शाह, थाना महुआ, जिला वैशाली के रूप में हुई है।

प्राथमिकी के अनुसार लगभग 6 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, वैशाली महुआ थाना कांड संख्या 868/25 में भी वह आरोपी है और अन्य आपराधिक मामलों का सत्यापन किया जा रहा है।

Join us on:

और पढ़ें