बाढ़- टेल टैंकर की आड़ में शराब ढूलाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी राणा बीघा गांव रोड में मध निषेध थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तेल टैंकर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने टैंकर से 557.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि मध निषेध थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेल टैंकर के माध्यम से शराब की बड़ी खेप क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरी राणा बीघा गांव रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध तेल टैंकर को रोक लिया।
टैंकर की तलाशी लेने पर उसके अंदर पैक कर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मध निषेध थाना पदाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: