गांधी जयंती पर बापू टावर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, किया ऑनलाइन टिकट सुविधा का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


महात्मा गांधी की जयंती और बापू टावर के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन टिकट सुविधा का उद्घाटन किया और बापू को नमन किया।


2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती और बापू टावर का स्थापना दिवस सह सेवा स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापू टावर परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और टावर की व्यवस्थाओं और प्रदर्शों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर सीएम ने बापू टावर में आने वाले आगंतुकों के लिए नई ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा की शुरुआत की। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्शों को याद किया और बिहार के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

Join us on: