रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित है, इधर बागमती नदी में आई उफान से गायघाट प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ प्रभावित हो गई है, कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, ऐसे में कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत में ग्रामीण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे की ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. फिर ग्रामीणों ने खुद से शुरू कर दी पहल.
ग्रामीणों की माने कांटा – सुस्ता मार्ग के क्षतिग्रस्त के बाद आवागमन में परेशानी हो रही थी लेकिन जब उनकी कोई नही सुना तो ग्रामीणों ने खुद से पहला शुरू कर दिया और क्षतिग्रस्त सड़क के ऊपर बांस बल्ला लगाकर रास्ता बना लिया. बता दें की ग्रामीणों ने बांस बल्ले से खुद सड़क का निर्माण कर दिया ताकि बाढ़ की वजह से प्रखंड मुख्यालय या आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए बांस बल्ले के सहारे बना दिया कच्चा रास्ता.




