मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए- वामदल!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी माले और भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमिटी के नेताओं ने मधुबनी स्टेशन परिसर टहूचकर वहा स्थित महात्मा गॉंधी के आदम कद प्रतिमा पर सभी वामपंथी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया, महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर उन्हे नमन करते हुए याद किया। मौके पर आयोजित सभा का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव मिथिलेश झा,माले के जिला सचिव धुव्र नारायण कर्ण, सीपीएम राज्य कमिटी सदस्य रामजी यादव ने संयुक्त रुप मे किया, सभा को संबंधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांधी बिना किसी शस्त्र के केवल नैतिक शस्त्र और जन आंदोलन के बल पर दुनिया के सबसे बड़ी औपनिवेशिक सत्ता को झुका कर ये साबित कर दिखाया की बिना हथियारों एवं रक्त बहाए भी बरे बरे को झुकाया जा सकता है। भक्तो ने आगे कहा की उनके विचार आज के दौर में उतने ही प्रासंगिक है जितने कि स्वतंत्रता संग्राम के समय था,सत्य, अहिंसा और मानवीय मूल्यों का जीवंत दर्शन को मोदी नष्ट कर रहा है , गांधी जी का जीवन ज्ञान हम सभी को संदेश देता है कि हिंसा और घृणा का उत्तर केवल शांति और प्रेम से दिया जाता है। जबकि भाजपा के सत्ताधारी नफ़रत, घृणा से भरा हुआ है, गांधी का विचार सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है, दुनिया की सबसे बड़ी ताकत सत्य है और उस सच्चाई से मोदी भाग रहे हैं, महात्मा गांधी का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है , गांधी के भारत को मोदी सरकार रौंदने का काम कर रहा है, मोदी ज्ञानेश कुमार को बचाने और चोरी, चुपके से सत्ता में बने रहने के लिए सभी तरह के अनैतिक कार्यों को अंजाम देने का काम कर रहे हैं,यह बापूजी के विचार, सिद्धांत को गला घोंटने का काम कर रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए घातक है,आज देश का दुर्भाग्य है कि गांधी जी के खून से सने हुए हाथों के विचारधाराओं वाले लोग तिरंगा फहराने का काम कर रहे हैं, नेताओं ने गांधीजी के 157 वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि जिस तरह से सत्याग्रह आंदोलन को गांधी जी ने लोकप्रिय बनाया आज उसी तरह लोकतंत्र को बचाने, सामाजिक समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए एकजुट होकर तानाशाही सरकार को हटाने जनतंत्र को मजबूत करने, नागरिकों को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संघर्ष को तेज करने की जरूरत है, दुनिया कभी गांधी जी को नहीं भुला सकता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने,एस आई आर को रद्द करने की मांग किया,वक्ताओं में सीपीआई के मनोज मिश्र, राजश्री किरण,माले के विशमभर कामत सीपीएम के गणपति झा, दिलीप झा, उपेन्द्र यादव, सीपीआई के सूर्य नारायण महतो,अनील सिंह, संतोष कुमार झा, सीपीएम के इन्दु यादव, शंकर कुमार, मनोज महतो, विजय पासवान,राम विलास दास,कैलाश पासवान ,रेखा देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया।

Join us on:

और पढ़ें