रिपोर्ट – प्रमोद/सिवान!
सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत महाराजगंज द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें शहर के कई इलाकों में लोगों को जागरूक करने के कूडो की सफाई की गई। इस अभियान माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना था। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के निवर्तमान पार्षद, स्वच्छता पदाधिकारी सोनाली छाया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।




