IRCTC केस में सुनवाई से पहले लालू-राबड़ी दिल्ली रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कल IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली कोर्ट में सुनवाई होनी है, इसी सिलसिले में दोनों नेता दिल्ली गए हैं।


पटना एयरपोर्ट से लालू और राबड़ी के दिल्ली रवाना होने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि IRCTC घोटाला मामले में कल दिल्ली में सुनवाई है, जिसमें लालू और राबड़ी आरोपी हैं। इसी मामले में पेशी के लिए दोनों दिल्ली गए हैं।

वहीं एयरपोर्ट पर जब पत्रकारों ने लालू यादव से वोट चोरी के मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली और बिना कोई जवाब दिए आगे निकल गए।

फिलहाल सभी की निगाहें कल होने वाली IRCTC मामले की सुनवाई पर टिकी हैं।

Join us on:

और पढ़ें