पटना से अमित कुमार रिपोर्ट
गांधी जयंती के मौके पर पटना में भाकपा माले ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और वोट चोरी के खिलाफ मार्च निकाला। गांधी मैदान से निकले इस मार्च में माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पटना में भाकपा माले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाल झंडा और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। माले का आरोप है कि SIR के नाम पर 65 लाख लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है, जो संविधान और लोकतंत्र पर हमला है।
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि गांधी जयंती पर बापू के विचारों को याद करते हुए संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी लोकतंत्र की चोरी है और इसके खिलाफ पूरे देश में आवाज उठ रही है।
बाइट : दीपंकर भट्टाचार्य, महासचिव, भाकपा-माले




