रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ नेशनल इनपुट के आधार पर मोतिहारी की ढाका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाका के बिसरहिया गांव से सेयाज आलम को गिरफ्तार किया है । सेयाज आलम का संपर्क पाकिस्तान के गैंगेस्टर सहजाद भट्टी से बतया जाता है ।
दरसअल मोतिहारी पुलिस को यह सुचना मिली की क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क यानि पाकिस्ता में बैठ कर आतंकी संगठन चला रहे गैंगेस्टर सहजाद भट्टी से डिजिटल माध्यम से सेयाज का कनेक्शन है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और पुलिस को यह जानकारी मिली की वह घर पर है जिसके बाद पुलिस ने छपेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है ।
अब पुलिस उसके डिजटल एकाउंट को खंगालने में जुटी है, सूत्रों के अनुसार शहजाद भट्टी से चैट के कुछ सुबूत भी प्राप्त हुये हैँ!




