सुपौल – कोशी की तेज धार की चपेट में आये 3 लोग, दो निकला एक लापता, तलाश जुटी टीम!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

:सुपौल में कोसी बाढ़ की तेज धार में बहा 3 व्यक्ति । एक युवक पानी में डूब लापता। कोसी के बीच धारा में लकड़ी पकड़ने के दौरान हादसा । डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटी SSB और NDRF की टीम

सुपौल जिले में कोसी नदी में बाढ़ के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
भपटियाही थाना क्षेत्र के सिमरी कोढ़ली गांव के समीप कोसी पूर्वी तटबंध के 20 किलोमीटर स्पर के समीप नाव से लकड़ी पकड़ने के दौरान 3 व्यक्ति कोसी नदी की तेज धार में की चपेट में आ गया । जिसमें 2 व्यक्ति तैरकर बाहर आ गया वही एक व्यक्ति लापता हो गया। कोसी में डूबने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लापता युवक की पहचान कोडली निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव के रूप में हुई है।
परिवार वो इकलौते कमानेवाले थे ।
स्थानीय लोगों ने बताया कोसी में बाढ़ आया हुआ है , बाढ़ के बीच कोसी नदी में नाव से लकड़ी पकड़ने के दौरान हादसा हो गया ।
लकड़ी पकड़ने के दौरान कोसी नदी के बीच तेज बहाव के कारण तीन लोग पानी की तेज धारा की चपेट में आ गए। इनमें से दो लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि प्रमोद कुमार यादव तेज धार में बह गए और देखते ही देखते कोसी की तेज धार मे लापता हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और SSB की गोताखोर टीम ने नदी में लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। कोसी की तेज धारा और बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर पहुंचे सुपौल एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि कोसी नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वे कोसी तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसी दौरान जानकारी मिली कि कोसी पूर्वी तटबंध 20 किलोमीटर स्पर सिमरी कोढ़ली के समीप नदी के बीच लकड़ी पकड़ने के दौरान एक मनोहर कुमार साहूव्यक्ति कोसी तेज धार में बहकर लापता हो गया है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ NDRF टीम को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है।
फिलहाल प्रमोद कुमार यादव की बोडी की तलाश जारी है।

बाइट :मनोहर कुमार साहू, SDM सुपौल

Join us on: