48 घंटे मे पत्रकार हमले के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अबतक फरार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के अंधराठाढी बाजार स्थित संजीवनी हेल्थ केयर से जुडे विवाद मे पत्रकार बिंदेश्वर चौधरी पर जानलेवा हमले के मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरहिया थाना क्षेत्र के सखुबा गांव का 22 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप मे हुई है। पुलिस ने आवस्यक प्रक्रिया पुर्ण करते हुए उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। जहां से न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया। वही फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानो पर लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों, पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संगठनो मे आक्रोश देखा गया। पत्रकार संगठनों ने घटना की नींदा करते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ ही पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। घटना के बाद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उनके कई संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई, जिस दौरान ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया जा सका।
मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई जारी है।

Join us on: