रिपोर्ट – चंद्रशेखर!
बांका पहुंचे राजद नेता भाई वीरेंद्र ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने युवाओं से जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आयोग में बदलाव होने तक आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और जाति देखकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। मंदार पर्वत छेड़खानी मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि “सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है, प्रशासन बेकार है।”
भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और भविष्य में राजद-जदयू गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने समाजवादी विचारधारा वाले दलों को एकजुट होने की अपील की।
बाइट…राजद नेता भाई वीरेंद्र




