मुजफ्फरपुर- हथियार और ब्राउन शुगर के साथ पिता पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

हथियार और ब्राउन शुगर के साथ में पार्किंग में पहुंचा बाप और बेटा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में जुटी हुई है पुलिस मकसद को कर रही पड़ताल।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अति महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय कंबाइंड बिल्डिंग के पार्किंग एरिया से पिता पुत्र हथियार और मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ में दबोचे गए हैं। गिरफ्तार आरोपी रंजन कुमार और महेश राय करजा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में किया गया है।पकड़े गए आरोपी में से रंजन कुमार पुत्र और महेश राय पिता है। पुलिस हथियार और ब्राउन शुगर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही सक्रिय पुलिसिंग मुहिम के तहत नगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने शहर के अति संवेदनशील माने जाने वाले कोर्ट परिसर स्थित कंबाइंड बिल्डिंग के पार्किंग स्थल पर छापेमारी कर दो को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस ने यह करवाई मिली हुई एक गुप्त सूचना के आधार पर किया है।पकड़े गए आरोपी के ऊपर में पूर्व से शराब के मामले और अन्य मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस पूरे मामले में जानकारी को देते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि नगर थाना पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर की कंबाइंड बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में कुछ संदिग्ध लोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने या मादक पदार्थों की डील करने के इरादे से जुटे हैं।

सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।इस दौरान में दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें मौके पर ही खदेड़कर दबोच लिया।पुलिस ने इनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ को बरामद किया। तस्करों ने ब्राउन शुगर को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर रखा था। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से दो चालू मोबाइल फोन और संदिग्ध वाहन बाइक और कार भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल ये अपराध और तस्करी के लिए कर रहे थे।

पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि बरामद हथियार और कारतूस कहां से लाए गए थे और इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर की खेप किसे सप्लाई की जानी थी। गिरफ्तार रंजन कुमार और महेश राय का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि वे पहले किन-किन मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके तार किस बड़े गैंग से जुड़े हैं।

Join us on:

और पढ़ें