रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!
दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक से ले जाकर ननिहाल ले जाने और दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी और उसके पिता जामुन मांझी और एक सहयोग करने वाले साथी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की ओर से 25 सितंबर की देर शाम थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपितों के ठिकानों पर पहुंचकर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
वही गिरफ्तारी के समय मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी के पिता जामुन मांझी को भी गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने पुलिस के सामने ही पीड़ित परिवार को धमकाने और झूठे केश में फंसाने का धमकी दे रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी पर नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, आवेदन में जामुन मांझी पर पीड़िता के परिजनों को डराने-धमकाने और केस उठाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार और पीड़ित परिवार में परिवारिक संबंध भी है पुराना और जाना आना युवक प्रविंद्र मांझी का होता था प्रेम प्रसंग का भी एंगल दिख रहा है।लेकिन चुकी पीड़िता नाबालिक है ऐसे में मामला गम्भीर है नाबालिक छात्रा को बाइक से ले जाने और ननिहाल में एक रात रख दुष्कर्म से जुड़ा है इसी लिए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान, घटना की परिस्थितियों और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



