आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार की रात धोबहां थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के सिरिस्ता, हाजत, बैरक, मालखाना सहित गश्ती वाहनों का गहन निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मालखाना की स्थिति और गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री दीक्षित ने थाना की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जन-संवेदनशील बनाने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस कार्यों में तत्परता बरतने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, अंचल निरीक्षक, धोबहां थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
: भोजपुर एसपी ने धोबहां थाना का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया और थाना की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




