मोतिहारी-शिक्षक हत्याकांड में नामजद 20 हजार का ईनामी अपराधी पूर्व प्रमुख जफीर आजाद गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता बंजरिया थाना क्षेत्र की चर्चित शिक्षक हत्या कांड के मुख्य आरोपी 20 हजार का इनामी पूर्व प्रमुख जफीर आजाद उर्फ चमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।ऐसे में शिक्षक हत्या कांड में तीसरा गिरफ्तारी हुई।बंजरिया थाना के चर्चित शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड आरोपी पूर्व प्रमुख जफीर आजाद उर्फ चमन को मोतिहारी एसडीपीओ दिलीप कुमार ने हत्याकांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त उपेंद्र महतो की भूमिका ड्राइवर के रूप में पाया।

गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ के निशानदेही पर मोतिहारी शहर के मधुबन छावनी के नजदीक से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।साथ पूछताछ में शिक्षक समशाद आलम हत्या में प्रयोग भेपन (डंडा) सिसवा पुर्वी पंचायत भवन से बरामद कर लिया गया है।

घटना पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के एक स्कूल से छुट्टी के बाद शिक्षक शमशाद आलम लौट रहे थे तभी पूर्व प्रमुख जफीर आजाद उर्फ चमन अपने समर्थकों के साथ सिसवा पूर्वी पंचायत भवन के पास घेरकर बुरी तरह पिटाई शुरू कर दिया जिससे कई अंग भंग के साथ शिक्षक की मौत हो गई इसके बाद अपनी ही थार गाड़ी से शव को ले गया और फिर दूसरे गाड़ी में रख जंगल झाड़ में शव फेंक दिया गया।जिसके बाद मोतिहारी सदर अस्पताल चौक रोड पर शव रख खूब हंगामा किया गया था।

मामला में पुलिस हत्या कांड प्रयुक्त गाड़ी एवं वेपन(डंडा) बरामद कर लिया है। घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।हालांकि शिक्षक हत्या कांड में बंजरिया प्रखंड के सिसवा पुर्वी पंचायत के मुखिया राष्ट्रीय संम्मान से सम्मानित तान्या प्रवीण भी नामजद अभियुक्त है जिसका गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Join us on: