सीतामढ़ी- मीट हाउस में सजी थी शराब की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; मैनेजर समेत छह गिरफ्तार!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा!

सीतामढ़ी शहर के सोनापट्टी इलाके में शनिवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर थाना पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में ग्राहकों को मीट के साथ शराब परोसी जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।पुलिस की कार्रवाई के दौरान दुकान में शराब के साथ मैनेजर संजीव कुमार समेत पांच ग्राहक पकड़े गए।एक साथ छह लोगों की गिरफ्तारी से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दुकान की तलाशी लेने के बाद उसे सील कर दिया।नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुकान में ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान शराब मिलने के बाद मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मीट हाउस में शराब परोसने का सिलसिला कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: