एनपीएस- यूपीएस के खिलाफ ओपीएस बहाली की मांग को लेकर रेल यूनियन ने मनाया काला दिवस!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन पी एस ) और एकीकृत पेंशन योजना (यू पी एस ) के विरोध में “काला दिवस” मनाया। साथ ही, पुरानी पेंशन योजना (ओ पी एस ) को लागू करने की मांग को पून: माग किया है। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन दरभंगा शाखा के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ भारती ने किया, जबकि यूनियन के संरक्षक भूषण सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। कर्मचारियों ने स्टेशन के टिकट काउंटर, टिकट चेकिंग, पार्सल, लॉबी, ट्रेन पासिंग, स्टेशन मास्टर और सिग्नल कार्यालयों समेत कई विभागों में जाकर काली पट्टी बांधी और सरकार की पेंशन नीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं, विरोध के दौरान बैद्यनाथ भारती एवं भूषण सिंह ने संयुक्त रुप से कहा है कि एनपीएस, ओपीएस, यूपीएस के कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन अनिश्चितता में धकेल दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक रेलवे और देश की सेवा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुनिश्चित पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए, इसलिए ओपीएस को उनका हक मानकर तत्काल बहाल किया जाए। वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक व तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में राकेश कुमार, कृष्ण कुमार कामत, गगन प्रसाद, रमेश साह, त्रिवेणी सिंह, मंगल यादव, यदुलाल महतो, राकेश कुमार चौधरी, सुबोध रविदास, संजीत कुमार, हरिओम कुमार, रामयस राय सहित दर्जनों रेल कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर हिस्सा लिया। आगे ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि रेल कर्मचारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बिना देर किए लागू किया जाए। एनपीएस और यूपीएस को समाप्त किया जाए।

Join us on: